शर्मा एकेडमी के ऐप पर MP SI की परीक्षा हेतु ऑनलाइन क्लासेज लॉन्च कि जा रही हैं ,जिसमें आपको मिलेगी live Classess के साथ ही Recorded classes ताकि जो भी स्टूडेंट्स live Classess अटेंड न कर सकें या किसी टॉपिक की क्लासेज दुबारा देखना चाहे तो वो सभी स्टूडेंट्स बाद में live Classess को Recorded रूप में भी देख सकते हैं। सभी क्लासेज शर्मा एकेडमी के app पर उपलब्ध होगी,
MPSI के नोट्स टेस्ट सीरीज या Online Course, Live Class, Recorded Clases सिर्फ शर्मा एकेडमी के ऐप के माध्यम से आप खरीद सकते हैं, शर्मा एकेडमी का ऐप google play store से डाउनलोड करें, जिसकी link नीचे दी गई है या MPSI के कोर्स से संबंधित अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए हमारे सहायता अधिकारी को कॉल करें- 9179885224
Note- MPSI क्लास की अवधि-
क्लासेज ज्वाइन करने से 1 वर्ष तक कितनी भी बार कोई भी क्लास देख सकते हैंl
MPSI Syllabus 2025
प्रारंभिक परीक्षा -
(क) बहुविकल्पीय प्रश्नों पर प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की जाएगी. कोई ऋणात्मक अंक नहीं होंगे, प्रारंभिक परीक्षा में प्राप्त अंकों की अंतिम चयन में कोई प्रासंगिकता नहीं होगी. प्रारंभिक परीक्षा, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी तथा निम्नलिखित विषयों में 100 प्रश्न पूछे जाएंगे:
- 1. हिंदी भाषायी बोध;
- 2. अंग्रेजी भाषायी बोध;
- 3. विश्लेषणात्मक क्षमता;
- 4. इतिहास;
- 5. भूगोल;
- 6. विज्ञान;
- 7. नागरिक शास्त्र;
- 8. बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान;
- 9. तर्कशक्ति;
- 10. करेंट अफेयर्स,
(ख) मुख्य लिखित परीक्षा प्रारंभिक परीक्षा में चयन के बाद
- 1. मुख्य परीक्षा दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की जाएगी;
- 2. प्रत्येक प्रश्न पत्र अधिकतम 300 अंकों का होगा, जिसकी अवधि दो घंटे की होगी
(ग) तकनीकी परीक्षाः प्रारम्भिक परीक्षा में चयन के बाद, अभ्यर्थी को मुख्य परीक्षा के साथ-साथ तकनीकी लिखित परीक्षा भी देनी होगी:-
- 1. मुख्य लिखित परीक्षा से पृथक दिवस पर अधिकतम 300 अंकों की तकनीकि परीक्षा, आयोजित की जाएगी जिसकी अवधि दो घंटे की होगी
- 2. जिन अभ्यर्थियों के लिए आवेदन किया है उनकी एक सत्र में तकनीकि परीक्षा ली जाएगी और गणित, भौतिकी एवं रसायन विषयों में विज्ञापित पाठ्यक्रम पर आधारित एक प्रश्न नव होगा;
- 3. जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक (रेडियो) के लिए आवेदन किया है उनकी और एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी विज्ञापित पाठ्यक्रम पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा,
- 4. जिन अभ्यर्थियों ने उप निरीक्षक (आयुध) के लिए आवेदन किया है उनकी एक सत्र में तकनीकी परीक्षा ली जाएगी और विज्ञापित पाठ्यक्रम पर आधारित एक प्रश्न पत्र होगा।
शारीरिक दक्षता परीक्षण यह परीक्षण सभी अभ्यर्थियों के लिए अनिवार्य है, यह परीक्षण 100 अंकों का होगा और इसमें निम्नलिखित मदें सम्मिलित होंगी –
- (क) 800 मीटर दौड़ 40 अंक
- (ख) लंबी कूंद 30 अंक
- (ग) गोला फेंक 30 अंक
साक्षात्कार :- समिति द्वारा द्वितीय चरण के अभ्यर्थियों का जिन्होंने शारीरिक दक्षता परीक्षण में न्यूनतम अंक अभिप्राप्त किए हैं, व्यक्तित्व साक्षात्कार लिया जाएगा। व्यक्तित्व साक्षात्कार 50 अंकों का होगा।
मुख्य परीक्षा
(1) प्रश्न पत्र योजना
प्रश्न पत्र प्रथम
- समय: दो घण्टे
- अधिकतम अंकः 300
- दो खण्ड
प्रत्येक खण्ड (150 अंक प्रत्येक) का होगा:
- 1. प्रत्येक खंड में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- 2. गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक होंगे।
प्रश्न पत्र द्वितीय
समय: दो घण्टे
अधिकतम अकः 300
दो खण्ड
खण्ड कः (150 अंक) का होगाः
- 1. वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- 2. गलत उत्तर के लिए ऋणात्मक अंक दिए जाएँगे।
खण्ड खः (150 अंक) का होगा:
- 1. तर्कशक्ति और डाटा निर्वचन ।
- 2. वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएँगे। सभी प्रश्न अनिवार्य होंगे।
- 3. गलत उत्तरों के लिए ऋणात्मक अंक दिए जाएंगे।
- 4. कैलकुलेटर की अनुमति नहीं होगी।
(2) पाठ्यक्रम
प्रश्नपत्र एक सामान्य अध्ययन (300 अंक)
भाग "क"
इतिहास और भारतीय समाज (150 अंक)
- 1. भारतीय इतिहास हड़प्पा सभ्यता, मौर्य साम्राज्य, गुप्त साम्राज्य, हर्षवर्धन, 11वीं से 14वीं शताब्दी तक उप-महाद्वीप में आए यात्रियों दवारा दिए गए सामाजिक जीवन के विवरण, भक्ति-सूफी परम्पराएँ, विजयनगर साम्राज्य, मुगल साम्राज्य, ईस्ट इंडिया कम्पनी और भारत में उपनिवेशवाद, 1857 का विद्रोह, औपनिवेशिक नगरीकरण तथा नगर योजना, महात्मा गांधी और राष्ट्रीय आंदोलन, संविधान का निर्माण।
- 2. स्वतंत्रता के बाद देश के भीतर समेकन और पुनर्गठन ।
- 3. भारतीय समाज की मुख्य विशेषताएं, भारत की विविधता।
- 4. भारत एवं मध्य प्रदेश की जनसांख्यिकी, मध्य प्रदेश की जनजातियां।
- 5. महिलाओं और महिला संगठन की भूमिका, जनसंख्या एवं संबद्रय मुद्दे, गरीबी और विकासात्मक मुद्दे, शहरीकरण, उनकी समस्याएं और उनके उपचार।
- 6. भारतीय समाज पर वैश्वीकरण का प्रभाव।
भाग "ख"
शासन, संविधान और राजनीति, सामाजिक न्याय और विधान (150 अंक)
- 1. भारतीय संविधान-ऐतिहासिक आधार, विकास, विशेषताएं संशोधन, महत्वपूर्ण प्रावधान और बुनियादी संरचना।
- 2. संघ एवं राज्यों के कार्य और उत्तरदायित्व संघीय ढांचे से संबंधित मुद्दे और चुनौतियां, स्थानीय स्तर तक शक्तियों और वित्त का हस्तांतरण और उसमे चुनौतियां।
- 3. विभिन्न अंगों के बीच शक्तियों का पृथककरण विवाद निवारण तंत्र और संस्थाएं।
- 4. संसद और राज्य विधायिका-संरचना, कामकाज, कारबार का संचालन, शक्तियां और विशेषाधिकार और इन से उद्भूति होने वाले मुद्दे।
- 5. कार्यपालिका और न्यायपालिका की संरचना, संगठन और कामकाज सरकार के मंत्रालय और विभाग, दबाव समूह और औपचारिक/अनौपचारिक संघ और राजनीति में उनकी भूमिका।
- 6. केन्द्र एवं राज्यों द्वारा आबादी के कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएं और इन योजनाओं का प्रदर्शन, इन कमजोर वर्गों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए गठित तंत्र, कानून, संस्थाएं एवं निकाय ।
- 7. गरीबी और भूख से संबंधित मुद्दे।
प्रश्नपत्र दो सामान्य अध्ययन (300 अंक)
भाग "क"
(करेंट अफेयर्स) प्रौद्योगिकी, आर्थिक विकास, पर्यावरण और आंतरिक सुरक्षा (150 अंक)
- 1. करेंट अफेयर्स।
- 2. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विकास एवं अनुप्रयोग और रोजमर्रा के जीवन पर इस का प्रभाव।
- 3. सूचना प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, कम्प्यूटर, रोबोटिक्स, नैनो-टेक्नोलॉजी, बॉयो-टेक्नोलॉजी, ऑर्टिफिशल इंटेलिजेन्स और बौद्धिक संपदा अधिकारो से संबंधित विषयों के संबंध में जागरूकता।
- 4. संरक्षण, पर्यावरण प्रदूषण और क्षरण, पर्यावरण प्रभाव का आंकलन ।
- 5. भारतीय अर्थव्यवस्था तथा योजना, संसाधनों को जुटाने, प्रगति, विकास तथा रोजगार से संबंधित विषय।
- 6. नवीन तकनीकी जैसे सूचना और संचार तकनीकी, सुदूर संवेदन, आतरिक्ष जी आई एस, जी पी एस, जैव प्रौद्योगिकी, नैनों तकनीकी, पुलिसिंग, यातायात, स्थानिक नियोजन, गृह एवं क्रीडा आदि क्षेत्र में इनके अनुप्रयोग।
- 7. (परम्परागत और गैर परम्परागत और नवकरणीय ऊर्जा।
- 8. लोकतंत्र में पुलिस सेवाओं की भूमिका।
- 9. विकास और उग्रवाद के बीच संबंध।
- 10. आंतरिक सुरक्षा के लिये चुनौती उत्पन्न करने वालै बाह्य राजकीय एवं गैर राजकीय कारकों की आंतरिक सुरक्षा की चुनौतियों को उत्पन्न करने में भूमिका।
- 11. संचार नेटवर्क के माध्यम से आंतरिक सुरक्षाको चुनौती, आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों में मीडिया और सामाजिक नेटवर्किंग साइटों की भूमिका, साइबर सुरक्षा की बुनियादी बातें, धन-शोधन और इसे रोकना।
- 12. बाह्य एवं आंतरिक सुरक्षा के मुद्दे ।
- 13. संगठित अपराध और आतंकवाद के बीच संबंध।
भाग "ख"
तर्क एवं अंकों की व्याख्या (150 अंक)
- 1. आधार संख्याएं और सांख्यिकी (अंक और उनके संबंध), प्रायिकता।
- 2. आंकड़ों का प्रबंधन एवं व्याख्या (चार्ट, ग्राफ, तालिका, तथ्याकी, पर्याप्तता आदि)। माध्य, माध्यिका, बहुलक और मानक विचलन।
- 3. अनुपात और समानुपात, इकाई विधि।
- 4. लाभ एवं हानि, प्रतिशत, छूट, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज ।
- 5. क्षेत्रमिति, क्षेत्रफल, परिमाप, आयतन।
- 6. तार्किकशक्ति, विश्लेषणात्मक क्षमता और समस्या समाधान।"।